चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला भारत विश्‍व का पहला देश बना - DO KADAM LIFE

DO KADAM LIFE

Khabar Sab ki

Breaking News


Wednesday, August 23, 2023

चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला भारत विश्‍व का पहला देश बना

चंद्रयान-3 का लैंडर चन्‍द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। उतरने की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी हुई। चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला भारत विश्‍व का पहला देश बन गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार लैंडर विक्रम 6 बजकर 4 मिनट पर सतह पर उतरा। उसके बाद प्रज्ञान रोवर लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर चन्‍द्रमा की सतह की जानकारी भेजेगा। देश-विदेश सभी भारतीय उत्‍सुकता से इस प्रक्रिया को देख रहे हैं और सफलता की शुभकामना भेज रहे हैं।

चन्‍द्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया था। चन्‍द्रयान-3, पहली अगस्‍त को पृथ्‍वी की कक्षा को छोडकर चन्‍द्रमा की ओर रवाना हुआ था। 5 अगस्‍त को इसने सफलतापूर्वक चन्‍द्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था

No comments:

Post a Comment