खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया - DO KADAM LIFE

DO KADAM LIFE

Khabar Sab ki

Breaking News


Monday, August 16, 2021

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

  खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ओलंपिक 2020 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नई दिल्ली में किया गया था। उनके साथ खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, कि तोक्यो ओलंपिक में सफलता इस बात का प्रतिबिंब है कि कैसे नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा रखता है और खेलों की दुनिया में महाशक्ति बनने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने कहा, केंद्र ने खिलाड़ियों की मदद करने, उन्हें प्रशिक्षित करने और हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए टार्गेट ओलंपिक पोडियम योजना शुरू की है।

No comments:

Post a Comment