शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्दे के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती - DO KADAM LIFE

DO KADAM LIFE

Khabar Sab ki

Breaking News


Monday, November 11, 2019

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्दे के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत खराब हो गई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत को सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो 3.30 बजे अस्पताल पहुंचेअधिकारी ने कहा कि राउत ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। उनका इलाज डॉ जेलेल पारकर द्वारा किया जा रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि राउत दो दिन पहले भी एक नियमित जांच के लिए अस्पताल आए थे। तब ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट) किया गया था, उसके बाद कुछ जांच की गईं। ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उन्हें आज ही अस्पताल आने की सलाह दी। 

संयज राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि पिछले 15 दिन से संजय जी सीने के दर्द से गुजर रहे थे। लेकिन उनकी बीमारी गंभीर नहीं है। उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। मुझे लगता है कि आज शाम उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी, उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगा।जब से विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं शिवसेना की ओर से संजय राउत मोर्चा संभाले हुए हैं। वह लगातार भाजपा पर हमला करते आ रहे थे वो भी अपने ही स्टाइल में। कभी उन्होंने कविताओं की पंक्तियों का सहारा लिया, तो कभी कार्टून के जरिए कटाक्ष किया। 

महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार बनाने की तैयारी में है। एनसीपी ने शिवसेना का समर्थन करने की बात कही है, हालांकि ऐसा करने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के फैसले का इंतजार कर रही है। एनसीपी का कहना है कि कांग्रेस जो भी फैसला करेगी उसके मुताबिक ही वह अपना रुख तय करेगी।

सोमवार को शिवसेना के कोटे से केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभालने वाले अरविंद सावंत ने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

सावंत ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'लोकसभा चुनाव से पहले सरकार गठन को लेकर एक फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन अब इस फॉर्मूले को मना किया जा रहा है। भाजपा ने झूठ की जरिए महाराष्ट्र में काफी प्रगति की। शिवसेना हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहना? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।'


No comments:

Post a Comment